Popular Posts

Saturday, 14 May 2016

रोगों में लाभकारी फल

आज कल लोगों को तमाम तरीके के रोगों ने घेर लिया है। जिसको जितनी ज्‍यादा बीमारियां वह उतना ही ज्‍यादा पैसा डॉक्‍टर के पास पानी की तरह बहाने में तुला हुआ है। यह तो हम सभी जानते हैं कि फल और सब्‍जियां कितने सेहतमंद खाद्य पदार्थ हैं। इन्‍हें नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से अच्‍छा रिजल्‍ट प्राप्‍त किया जा सकता है। यहां तक कि फलों के नियमित सेवन से आप हजार तरीके की बीमारियों से निजात पा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपको एनीमिया की बीमारी है तो आपके लिये अनार या फिर अंगूर का फल काफी फायदेमंद रहेगा। फल खाना कोई बुरी बात नहीं है! साइनस के दौरान भूल कर भी ना खाएं इन चीजों को हम सह फल इसलिये नहीं खाते क्‍योंकि हमें लगता है कि बाजार में मिलने वाला फल आज कल काफी महंगा आ रहा है, लेकिन दोस्‍तों ये सब तो एक बहाना है। अगर आप फल खरीद कर नहीं खाएंगे और पैसे बचाएंगे तो आपको दूसरी ओर अपनी बीमारी के इलाज के लिये डॉक्‍टर की फीस पर मोटे पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इसलिये अपने रोग के अनुसार फलों का सेवन करें और सेहतमंद बनें।

उच्च रक्त चाप ; अंगूर,टमाटर, तरबूज,संतरा, केला,नाशपती, पत्तागोभी, ककडी,नींबू
खून की कमी ; अनार, टमाटर,संतरा,अंगूर, स्ट्राबेरी, चुकंदर, गाजर, अंजीर, आलूबुखारा
हृदय के रोग ; सेवफ़ल, अख्र्रोट, केला ,पाएनेपल, तरबूज, नाशपती
लिवर के विकार ; पपीता, नीबू, अंगूर, टमाटर, ककडी
मधुमेह ; टमाटर, तरबूज, नाशपती, अमरूद , खट्टे फ़ल
खांसी ; अंगूर, स्ट्राबेरी, नाशपती, पाईनेपल, नींबू, संतरा
बदहजमी ; पपीता, अंगूर, गाजर, चुकंदर, नीबू, संतरा, पाईनेपल, पालक
बवासीर ; केला , अंगूर, संतरा, पपीता, पाईनेपल
दांत की तकलीफ़ ; अंगूर, स्ट्राबेरी
कमर दर्द ; तरबूज, नाशपती
मोटापा ; नीबू, संतरा, अंगूर, पाईनेपल, पपीता, चुकंदर, गोभी, टमाटर।
गैस ; विटामिन" सी" और एंटी ओक्सेडेंट परिपूर्ण फ़लों का सेवन करं।
बुढापा रोकने के उपाय ; जामुन, आंवला, अंगूर, टमाटर
दमा ; संतरा,नाशपाती
सर्दी,जुकाम ; नीबू, संतरा, स्त्राबेरी, पाईनेपल
चेहरे पर कील, मुहासे ; आम, अंगूर, संतरा, तरबूज, स्ट्राबेरी
पीलिया ; नीबू, नाशपाती, अंगूर, ककडी, पपीता
किडनी विकार ; सेवफ़ल,नीबू, संतरा, ककडी
गले के विकार ; नीबू, संतरा, पाईनेपल, आलूबुखारा, टमाटर
उच्च कोलेस्टरोल ; आम, अखरोट, जामुन, संतरा